लेटेस्ट न्यूज़
लेटेस्ट न्यूज़
Home » क्राइम » बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल की नई बिल्डिंग में युवक का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका

बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल की नई बिल्डिंग में युवक का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका

Picture of insightnews24

insightnews24

बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग में गुरुवार सुबह एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जोहरी नगर निवासी 30 वर्षीय बिट्टू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि बिट्टू की हत्या की गई या वह अस्पताल की नई बिल्डिंग से गिरकर हादसे का शिकार हुआ। घटनास्थल से मिले हालात को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की है।

काम से जाने की बात कहकर बाइक लेकर निकला था

जानकारी के अनुसार बिट्टू एक रिटेल स्टोर में काम करता था। परिजनों के मुताबिक छुट्टी के बाद वह घर आया था। इसके बाद उसने कंपनी के काम से बाहर जाने की बात कही और बाइक लेकर घर से निकल गया। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।

बिट्टू के पिता ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद गुरुवार सुबह अस्पताल की नई बिल्डिंग में उसका शव मिलने की सूचना मिली।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों ने बिट्टू की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी तक पुलिस की जांच में मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है।

बिट्टू दो भाइयों में छोटा था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स