इंसाइट न्यूज 24, कुरुक्षेत्र, 10 सितंबर : श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ने BAMS और BHMS पाठ्यक्रमों की कुल 1119 सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें 16 सरकारी, गवर्नमेंट एडेड और प्राइवेट कॉलेज शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर शाम 5 बजे है। पहली प्रोविजनल लिस्ट 15 सितंबर को जारी होगी, जिस पर आपत्ति उसी दिन ली जाएगी। सीट आवंटन की पहली सूची 16 सितंबर दोपहर 2 बजे प्रकाशित होगी। चयनित उम्मीदवारों को 16 से 18 सितंबर तक प्रवेश शुल्क जमा कराना होगा और 22 सितंबर तक दस्तावेज़ संबंधित संस्थान में जमा करने होंगे।
दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष व्यवस्था के तहत 11 सितंबर को PGI रोहतक में मेडिकल बोर्ड द्वारा जांच की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
किस कॉलेज में कितनी सीटें (BAMS/BHMS – SKAU 2025)
???? SKAU, कुरुक्षेत्र — 54 सीटें
???? नारनौल — 54 सीटें
???? MSM इंस्टिट्यूट, सोनीपत — 64 सीटें
???? आयुज्योति कॉलेज, सिरसा — 50 सीटें
???? BDM कॉलेज, झज्जर — 100 सीटें
???? चौ. देवी लाल कॉलेज, यमुनानगर — 60 सीटें
???? गंगापुत्र कॉलेज, जींद — 60 सीटें
???? गौड़ ब्राह्मण कॉलेज, रोहतक — 100 सीटें
???? LBS महिला कॉलेज, यमुनानगर — 50 सीटें
???? मुरारी लाल कॉलेज, दादरी — 57 सीटें
???? नेशनल कॉलेज, हिसार — 100 सीटें
???? सत्य मेडिकल कॉलेज, मेहम — 60 सीटें
???? श्री धनवंतरी कॉलेज, चंडीगढ़ — 100 सीटें
???? SGT यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम — 100 सीटें
???? श्री बाबा मस्तनाथ कॉलेज, रोहतक — 60 सीटें
???? JR किसान होम्योपैथिक कॉलेज, रोहतक — 50 सीटें
???? कुल सीटें: 1119
???? आवेदन की अंतिम तिथि: 14 सितंबर




