Home » लेटेस्ट न्यूज़ » शाहाबाद में GT रोड पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

शाहाबाद में GT रोड पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र। शाहाबाद में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 (GT रोड) की सर्विस लेन पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक अंडों की सप्लाई करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

मृतक की पहचान 29 वर्षीय सागर निवासी खानचंद मंडी, शाहाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सागर शहर में अंडे सप्लाई करने का काम करता था। वह रोज की तरह अंडों की सप्लाई पूरी करने के बाद घर वापस जा रहा था। इसी दौरान GT रोड की सर्विस लेन पर तेज गति से आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सागर बाइक से गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसे संभाला, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार कार चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

सागर चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स