Home » क्राइम » फतेहाबाद में 7 लाख की लूट, बदमाशों ने वेन्यू कार पर की फायरिंग; नकाबपोश आरोपी फरार

फतेहाबाद में 7 लाख की लूट, बदमाशों ने वेन्यू कार पर की फायरिंग; नकाबपोश आरोपी फरार

Picture of insightnews24

insightnews24

फतेहाबाद। हिसार-फतेहाबाद मार्ग पर खारा खेड़ी के पास शनिवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। वरना कार में सवार 3-4 नकाबपोश बदमाशों ने एक वेन्यू गाड़ी को रास्ते में रोककर उस पर कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद बदमाश गाड़ी में रखा करीब 7 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, आदमपुर निवासी संदीप, सदलपुर निवासी प्रमोद और आदमपुर निवासी कुलदीप शनिवार शाम करीब 7 बजे वेन्यू कार से आदमपुर से बड़ोपल स्थित पेट्रोल पंप पर पेमेंट देने के लिए निकले थे। उनके पास एक बैग में करीब 7 लाख रुपये की नकदी थी।

रास्ता रोककर की फायरिंग

बताया जा रहा है कि जैसे ही वे खारा खेड़ी के पास सारंगपुर रोड पर पहुंचे, तभी वरना कार में सवार 3-4 नकाबपोश युवकों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। वेन्यू सवार लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर करीब 3 से 4 राउंड फायर कर दिए।

फायरिंग के बाद बदमाशों ने गाड़ी में रखा नकदी वाला बैग जबरन छीन लिया। इसके बाद हथियार लहराते हुए सभी आरोपी वरना कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए।

वारदात के दौरान गनीमत रही कि फायरिंग में वेन्यू सवार किसी भी व्यक्ति को गोली नहीं लगी। हालांकि अचानक हुई फायरिंग और लूट की घटना से सभी लोग सहम गए।

पुलिस ने शुरू की बदमाशों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही बड़ोपल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ जरूरी साक्ष्य जुटाए। आरोपियों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कराई गई है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वरना कार और उसमें सवार बदमाशों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स