लेटेस्ट न्यूज़
लेटेस्ट न्यूज़
Home » क्राइम » कुरुक्षेत्र की SYL नहर में मिला कंकाल महिला का निकला, 40 से 60 साल उम्र

कुरुक्षेत्र की SYL नहर में मिला कंकाल महिला का निकला, 40 से 60 साल उम्र

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र जिले के झांसा के पास SYL नहर में मिले इंसानी कंकाल को लेकर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। जांच में कंकाल महिला का होने की पुष्टि हुई है। महिला की उम्र करीब 40 से 60 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, महिला की मौत करीब 6 महीने पहले हुई होगी।

कंकाल के साथ मिले कृपाण साहिब और कंघा

जांच के दौरान कंकाल के पास से कृपाण साहिब और कंघा भी बरामद हुए थे। इन वस्तुओं को जांच का हिस्सा बनाया गया है। हालांकि, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इन सामानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

सिर और दोनों बाजुओं की हड्डियां गायब, पहचान करना चुनौती

पोस्टमॉर्टम के दौरान कंकाल पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। वहीं, सिर और दोनों बाजुओं की हड्डियां गायब होने के कारण महिला की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। शुरुआती जांच में डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

DNA जांच से होगी महिला की पहचान

पुलिस अब महिला की पहचान करने के लिए DNA जांच का सहारा ले रही है। इसके साथ ही आसपास के जिलों में दर्ज महिलाओं की गुमशुदगी से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि DNA रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों की मदद से महिला की पहचान हो सकेगी।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला कौन थी और SYL नहर तक कैसे पहुंची। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स