लेटेस्ट न्यूज़
लेटेस्ट न्यूज़
Home » क्राइम » दिल्ली के कपड़ों के शोरूम में 18 वर्षीय युवती की हत्या, चेंजिंग रूम में मिला शव; दोस्ती में तनाव का एंगल

दिल्ली के कपड़ों के शोरूम में 18 वर्षीय युवती की हत्या, चेंजिंग रूम में मिला शव; दोस्ती में तनाव का एंगल

Picture of insightnews24

insightnews24

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक कपड़ों के शोरूम के चेंजिंग रूम में 18 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की पहचान शबनम के रूप में हुई है, जो मोती नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित वस्त्र महल शोरूम में काम करती थी। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे आपसी दोस्ती में तनाव और एकतरफा प्यार का एंगल सामने आने की बात कही जा रही है।

शोरूम बंद करते समय मिला युवती का शव

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम एक युवक शोरूम पहुंचा और शबनम को चेंजिंग रूम में ले गया। आरोप है कि वहां धारदार हथियार से उस पर हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद युवक मौके से फरार हो गया।

रात करीब 9 बजे जब शोरूम के कर्मचारी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे, तब चेंजिंग रूम में युवती का शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पहले से एक-दूसरे को जानते थे युवक और युवती

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी और शबनम पहले से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों के बीच दोस्ती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उनके संबंधों में तनाव चल रहा था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आपसी विवाद या एकतरफा प्यार हत्या की वजह बना या नहीं।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपी की पहचान और उसकी तलाश में जुटी है। हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स