Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कुरुक्षेत्र में नहर में बहता दिखा युवक का शव, गोताखोरों ने चलाया सर्च ऑपरेशन; पहचान नहीं

कुरुक्षेत्र में नहर में बहता दिखा युवक का शव, गोताखोरों ने चलाया सर्च ऑपरेशन; पहचान नहीं

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र। जिले के उडारसी गांव के पास शनिवार शाम नहर में एक युवक का शव बहता दिखाई देने से हड़कंप मच गया। नहर पुल के पास मौजूद एक युवक की नजर पानी में बह रही संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। पास आने पर उसने शव होने की पुष्टि की और तत्काल इसकी सूचना गोताखोरों को दी।

सूचना मिलते ही गोताखोर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक शव पुल से आगे निकल चुका था। इसके बाद टीम ने नहर में काफी दूरी तक तलाश अभियान चलाया, मगर शव का कोई पता नहीं चल सका।

पुल के पास युवक ने देखा शव

गोताखोर प्रगट सिंह के अनुसार, शनिवार शाम आजादवीर नामक युवक ने उन्हें फोन कर नहर में शव दिखाई देने की जानकारी दी थी। उस समय आजादवीर नहर के पुल के नजदीक मौजूद था।

आजादवीर ने बताया कि कुछ दूरी पर उसे पानी में कोई चीज बहती हुई नजर आई। जैसे-जैसे वह वस्तु पुल के करीब आई, तब पता चला कि वह एक युवक का शव है। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। शव ने काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।

शव आगे निकल जाने से बढ़ी परेशानी

सूचना मिलने के बाद गोताखोर तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने तक शव पानी के तेज बहाव के साथ आगे जा चुका था। टीम ने नहर में अलग-अलग स्थानों पर तलाशी शुरू की।

गोताखोरों के मुताबिक, नहर में कई जगह कबाड़ और अन्य सामान फंसा हुआ है। करीब 15-15 स्थानों पर दोनों तरफ कबाड़ होने के कारण पानी के अंदर तलाश करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक प्रयास करने के बावजूद शव का कोई सुराग नहीं मिला।

रविवार को फिर शुरू हुआ तलाश अभियान

गोताखोर रविवार सुबह दोबारा नहर में युवक की तलाश के लिए पहुंचे। नहर के आगे के हिस्से में सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया। इसके अलावा नहर के किनारे मौजूद झाड़ियों और आसपास के हिस्सों को भी खंगाला जा रहा है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक का शव नहर में किस स्थान से आया और वह पानी में कैसे पहुंचा। शव मिलने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स