Home » क्राइम » सोनीपत जेल में मर्डर केस के हवालाती ने किया सुसाइड, बाथरूम के वेंटिलेशन में फंदे से लटका मिला

सोनीपत जेल में मर्डर केस के हवालाती ने किया सुसाइड, बाथरूम के वेंटिलेशन में फंदे से लटका मिला

Picture of insightnews24

insightnews24

सोनीपत। सोनीपत जेल में मर्डर केस में बंद 28 वर्षीय हवालाती युवक विनोद ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने जेल के बाथरूम के वेंटिलेशन में कपड़े से फंदा बनाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के साथ युवक के परिजनों को भी सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार के लोग जेल पहुंचे।

विनोद गोहाना क्षेत्र के गांव खंदराई का रहने वाला था और जुलाई 2026 से सोनीपत जेल में बंद था। उसकी मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट की निगरानी में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सरपंच के माध्यम से परिजनों को मिली सूचना

विनोद के भाई प्रदीप के अनुसार, जेल प्रशासन ने घटना की जानकारी परिवार तक सरपंच के माध्यम से पहुंचाई। सूचना मिलने के बाद परिजन जेल पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

2026 के मर्डर केस में जुलाई से जेल में था

परिजनों के मुताबिक, विनोद के खिलाफ दो मामले दर्ज थे। इनमें एक मामला 2021 के लड़ाई-झगड़े से संबंधित था, जबकि दूसरा मामला 29 जून 2026 को दर्ज मर्डर केस था। इसी मामले में गिरफ्तारी के बाद उसे जुलाई में सोनीपत जेल भेजा गया था।

शिकायत के अनुसार, खंदराई मोड़ स्थित एक फास्ट फूड की दुकान पर विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा था। इसके बाद 29 जून की सुबह मंदिर के पास दो भाइयों पर हमला किए जाने का आरोप लगाया गया था। शिकायत में विनोद समेत कई लोगों पर हथियारों से हमला करने के आरोप लगाए गए थे।

पुलिस के अनुसार, शिकायत में सुए और गंडासे से हमला किए जाने की बात कही गई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की गई थी।

पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया पीछे

परिवार के अनुसार, विनोद की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। विनोद की मौत के बाद परिवार में पत्नी और दो बच्चों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विनोद ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। जेल प्रशासन और संबंधित थाना पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत से जुड़े कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स