लेटेस्ट न्यूज़
लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरियाणा में संत रविदास जयंती राज्य स्तर पर मनाई जाएगी, 31 जनवरी को उमरी में होगा बड़ा कार्यक्रम

हरियाणा में संत रविदास जयंती राज्य स्तर पर मनाई जाएगी, 31 जनवरी को उमरी में होगा बड़ा कार्यक्रम

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा सरकार संत रविदास जयंती को राज्य स्तर पर भव्य तरीके से मनाएगी। इस अवसर पर 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र जिले के उमरी गांव में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। आयोजन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर सुदेश कटारिया सहयोग करेंगे, जबकि नव चेतना ट्रस्ट भी कार्यक्रम में भागीदारी करेगा।

संतों की विरासत को सहेजने का प्रयास

चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री पंवार ने कहा कि संत और महापुरुष समाज की अनमोल धरोहर हैं। उनकी शिक्षाओं और विचारों को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि संत-महापुरुष संचार योजना के तहत सरकार संतों की जयंती पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मना रही है, ताकि युवा पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा ले सके।

उमरी में बनेगा मंदिर, धर्मशाला और छात्रावास

मंत्री पंवार ने बताया कि उमरी गांव में संत रविदास मंदिर, धर्मशाला और छात्रावास निर्माण के लिए करीब डेढ़ एकड़ भूमि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा निशुल्क दी गई थी। इस जमीन की अनुमानित कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये है। शुरुआत में सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये जारी किए गए थे और आने वाले समय में इस परियोजना पर और धनराशि खर्च की जाएगी।

सामाजिक समानता का दिया संदेश

उन्होंने कहा कि संत रविदास 14वीं–15वीं शताब्दी के महान संत, कवि और समाज सुधारक थे। उनका जन्म काशी (वाराणसी) में हुआ था। उन्होंने जाति भेदभाव का विरोध करते हुए सामाजिक समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके भजन गुरु ग्रंथ साहिब में भी शामिल हैं और आज भी वे करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

नव चेतना ट्रस्ट की भागीदारी

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने बताया कि नव चेतना ट्रस्ट द्वारा विभिन्न जिलों में सामाजिक एकता और संविधान के प्रति जागरूकता के लिए सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उमरी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है और इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स