Home » क्राइम » हिसार में बदमाशों का आतंक, बाइक सवार पांच युवकों ने तीन जगह की फायरिंग

हिसार में बदमाशों का आतंक, बाइक सवार पांच युवकों ने तीन जगह की फायरिंग

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के हिसार में मंगलवार सुबह बाइक सवार पांच युवकों ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। बदमाशों ने एक कारोबारी के घर, प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय और नई सब्जी मंडी के पास फायरिंग की। गनीमत रही कि इस दौरान किसी व्यक्ति को गोली नहीं लगी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी।

कारोबारी के घर के बाहर चलाई गोली

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 9 बजे दो बाइकों पर सवार पांच युवक टीबा दानाशेर पहुंचे। यहां गली नंबर-7 में वे कारोबारी अरुण के मकान के सामने पहुंचे। उस समय अरुण की पत्नी घर के बाहर और उनका भाई अजय छत पर मौजूद था। आरोप है कि बदमाशों ने पहले फायरिंग की और आवाज लगाने पर अजय की तरफ भी गोली चलाई। दोनों बाल-बाल बच गए।

प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर भी फायरिंग

इसके बाद आरोपी ढाणी किशन दत्त की गली नंबर-4 में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर मोनू के कार्यालय को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। उस समय मोनू का भतीजा गौरव कार्यालय के बाहर मौजूद था, लेकिन वह भी गोली की चपेट में आने से बच गया।

नई सब्जी मंडी के पास हवाई फायर

बदमाशों ने इसके बाद नई सब्जी मंडी के गेट के पास हवाई फायर किया। फायरिंग के बाद आरोपी जहाजपुल चौक की ओर जाने वाली गलियों से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर HTM थाना पुलिस के अलावा CIA-1 और CIA-2 की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब फायरिंग की वजह और आरोपियों के मकसद का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जानकारी में पांच युवकों के नाम पीयूष, विनय, समर, देवेंद्र और नोमी सामने आए हैं। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स